कानपुर। शहर की प्रमुख सड़कों पर नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाया। डीसीपी यातायात अभयनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति में शहर के प्रमुख मार्गों पर यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े सात वाहनों को क्रेन से उठवाकर संबंधित थानों पर भिजवाया गया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें और सड़क पर चल रही एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता दें। (संवाद)