एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों ने अपना नाम बंदायू जिले के कादर चौक थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा निवासी जीतेंद्र सिंह उर्फ बीरा, रामनरेश उर्फ नीतू, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास स्थित पछैंया बस्ती निवासी राजकिरन, राजा जानी, राजेश कुमार, भारत सिंह उर्फ बीरू व शेर सिंह उर्फ शेरा बताया है।
शातिर दे चुके हैं कई घटनाओं को अंजाम
इसमें जीतेंद्र व रामनरेश शातिर चोर है। इन्हीं के साथ मिलकर पछैया बस्ती के लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार चोरों ने कोतवाली क्षेत्र में की गई 25 दिसंबर को गोविंद नगर में बंद पड़े मकान, 26 की रात नई बस्ती निषाद नगर में व 29 दिसंबर की रात पुरवाडोरी में चोरी की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने बरामद किया ये सामान
चोरों के पास से पुलिस ने दो देशी तमंचा 315 बोर व दो कारतूस, 10 जोड़ी तोड़िया, एक हार सोने का, छह सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगल सूत्र, 20 जोड़ी चांदी की बिछिया, एक सोने की जंजीर, आठ जोड़ी सोने के ईरिंग, सात चांदी के सिक्के के अलावा 15 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
इसके साथ ही चार नकब, एक लोहे काटने वाली आरी, एक प्लास व एक पेंचकस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर बांदा व सदर कोतवाली के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी व आबकारी अधिनियम के समेत कई मामले दर्ज हैं। सभी चोरों को जेल भेज दिया गया है।