फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना मान्यता के चल रहे सात स्कूलों को नोटिस लगेगा जुर्माना

Mon, 23 Oct 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों पर जिला प्रशासन सख्त हुए है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग खंड शिक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के बाद अमरौधा विकास खंड के सात स्कूलों को नोटिस जारी की है। तीन दिन के अंदर संचालन बंद कर स्पष्ट जवाब न देने पर एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कई बार विभाग ने इन पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाया। कई स्कूलों को बंद भी कराया गया। मगर विभागीय सांठगांठ के चलते बिना मान्यता के संचालित होने वाले स्कूलों पर रोक नहीं लग सकी। यही वजह है कि प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में छात्र संख्या पर असर पड़ा। शासन से इसकी समीक्षा की गई तो जिले के सभी ब्लॉकों में काफी संख्या में मानक विहीन विद्यालय संचालित होने की जानकारी सामने आई। इस पर महानिदेशक शिक्षा ने 10 अक्तूबर तक बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शासन से निर्देश मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों की नींद खुली। अब जाकर बिना मान्यता संचालित हो रहे स्कूलों पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। पिछले सप्ताह रसूलाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज सिंह ने दो स्कूल बंद कराए थे। वहीं अब अमरौधा विकास खंड के गुरुजी इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, लक्ष्मी देवी पब्लिक स्कूल नौबादपुर, एलएन पब्लिक स्कूल नगर पालिका रोड पुखरायां, सिटी किड्स मांटेसरी स्कूल, यादव मार्केट पुखरायां, लिटिल वर्ल्ड स्कूल नौबादपुर, श्याम सुंदर जूनियर हाईस्कूल चौरा, मार्डन पब्लिक स्कूल बील्हापुर को बीएसए ने नोटिस जारी की है। बीएसए रिद्धि पांडेय ने बताया कि यह स्कूल मानकों को पूरा नहीं करते है, साथ ही मान्यता भी नहीं पाई गई है। स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि वह तत्काल स्कूल बंद करें। तीन दिन में जवाब मांगा गया है, यदि संतोषजनक जवाब नहीं आया तो एक लाख का जुर्माना प्रत्येक विद्यालय से वसूलते हुए कार्रवाई की जाएगी।
-
भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ बीईओ अनजान
शिक्षा के नाम पर बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूल खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी अनजान बने हुए है। हैरत की बात यह है कि शासन ने 10 अक्तूबर तक बीएसए से बिना मान्यता व मानक विहीन संचालित हो रहे स्कूलों को बंद कराते हुए सूचना दिए जाने के निर्देश दिए थे। बीएसए ने बीईओ को पत्र भेज कर जानकारी मांगी। मगर कई बीईओ खानापूर्ति करते हुए रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन

-
नोटिस देने के बाद ठंडी पड़ जाती कार्रवाई

बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों को नोटिस देने के बाद कार्रवाई ठंडी पड़ जा रही है। एक सप्ताह पहले रूरा के दो स्कूलों को बीएसए ने नोटिस दिए। यह विद्यालय मानकों को पूरा नहीं करते पाए गए थे। इसके बाद मामला ठंड पड़ गया। हालांकि बीएसए रिद्धि पांडेय ने जवाब आने के बाद कठोर कार्रवाई की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें