ठंडक बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को कानपुर में सात रोगियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके अलावा हार्ट अटैक के लक्षणों के साथ कार्डियोलोजी की इमरजेंसी में 70 रोगियों को भर्ती किया गया। हैलट में ब्रेन अटैक के छह रोगी गंभीर हालत में भर्ती किए गए। डाक्टरों ने रोगियों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि ने बताया प्रदूषण के माहौल में ठंड बढ़ने के साथ अस्थमा और सांस की एलर्जी की तबीयत बिगड़ रही है।
बरतें सावधानी
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी नमक कम करें और तीन लीटर दिन में पानी पीएं
- मॉर्निंग वॉक पर धूप निकलने के बाद जाएं, रात को घर में व्यायाम करें
- बिस्तर पर सोने जाने के एक घंटा पहले डिनर लें, सादा खाना खाएं