कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र में दो परिवारों ने अपने घरों में काम करने वाले नौकर-नौकरानी पर गहने चोरी करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सर्वोदयनगर आरएसपुरम् निवासी साधना सिंह ने पुलिस को बताया कि काजल नाम की नौकरानी घर में काम करती थी। कुछ दिन पहले बहू पौत्र को बाथरूम में नहला रही थी। मौका पाकर नौकरानी काजल ने चाभी से लॉकर खोलकर उसमें रखे 10 हजार रुपये की नकदी, दो चेन, एक जोड़ी पायल पार कर दी। वहीं, गीतानगर ओ-ब्लॉक निवासी देवाशीष मिश्रा के अनुसार घर में दीपक व सरला नामक दंपती घरेलू काम करता था। काम के दौरान दोनों लोगों ने अटैची से पत्नी व बच्चे के लाखों की कीमत के गहने चोरी कर लिए। आरोपियों ने गहने अन्नपूर्णा ज्वैलर्स के यहां बेचने की बात कबूली। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (संवाद)