फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेंशनर कार्ड व्हाट्सएप किया है... निकल गए 5.40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा में साइबर ठगों ने वृद्ध को सीनियर सिटीजन पेंशनर कार्ड मोबाइल पर व्हाट्सएप करने की बात कह खाते से पांच लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि बीती आठ अक्तूबर की शाम मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए सीनियर सिटीजन पेंशनर कार्ड व्हाट्सएप पर भेजने की बात कही। जैसे ही फाइल खोली मोबाइल हैक हो गया। खाते से कुल 5.40 लाख रुपये निकल गए। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें