फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 12 को होगा बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल

Sun, 11 Oct 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल सुबह आठ बजे और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल दोपहर तीन बजे होगा। इन ट्रायलों में चयनित खिलाड़ियों को 12 से 15 अक्तूबर तक वाराणसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। कहा कि प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 110 मीटर हाई हर्डल, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, मिडिल रिले व 3 किलोमीटर रेस वॉकिंग ट्रैक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपने जन्मतिथि प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें