फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पिया देख, दुल्हन का इनकार: मंडप पर गिरा नशे में धुत दूल्हा, लड़की ने किया शादी से मना, बैरंग लौटी बरात

Fri, 23 Jun 2023 04:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: रिश्ता टूटने से बिना दूल्हन बैरंग लौटे बराती नशे में धुत दूल्हा मंडप में गिर पड़ा। इसको देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही, दूल्हे के पिता को खरीखोटी भी सुना डाली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में भंवर की रस्म में पहुंचा नशे में धुत दूल्हा बेसुध हालत में लड़खड़ाकर गिर गया। उसकी हालत देख दूल्हन गुस्से से आग बबूला हो गई और नशेड़ी से शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता को बेटे की कारस्तानी छुपाने के लिए जमकर खरीखोटी भी सुनाई। दोनों पक्षों में तनाव का माहौल हो गया।

विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख बरातियों ने खिसकने में ही भलाई समझी और बिना दूल्हन के बरातियों को बैरंग लौटना पड़ा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बजरंगपुर निवासी महेश प्रसाद विश्वकर्मा की बेटी काजल का विवाह ग्राम पथरी लुकतरा निवासी रामकृपाल के बेटे प्रेमबाबू के साथ 22 जून को था।
रामकृपाल बेटे की बारात लेकर गुरुवार शाम महेश के यहां पहुंचे। बरातियों का स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद द्वारचार व टीका आदि की रस्में पूरी की गईं। जब भंवरों की रस्म के लिए दूल्हा मंडप के नीचे पहुंचा, तो वह नशे में धुत होने के चलते लड़खड़ा कर गिर गया और बेसुध हो गया।

विज्ञापन

दूल्हे के पिता को सुना डाली खरीखोटी
दूल्हे की स्थिति देखकर वधू के परिजन में हलचल मच गई। इसी बीच लड़की मंडप से उठ खड़ी हुई और नशेड़ी दूल्हे के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़के के पिता को बेटे का ऐब छिपाने पर खरीखोटी सुनाई। इससे दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

लड़की के फैसले की हुई सराहना
मामला बढ़ता देख बरातियों ने वहां से निकल जाने में ही भलाई समझी। इससे बिन दूल्हन की ही बरात बैरंग लौटी। लड़की के निर्णय की परिजनों व गांव वालों ने सराहना की है। लड़की के पिता बताया कि दूल्हा शुरू से ही शराब के नशे में धुत था। किसी तरह द्वारचार व टीका का कार्यक्रम हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें