फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेड़ से लटका मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी के रतनपुर में नारायणा कॉलेज के पास ग्राम कपली के जंगल में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बबूल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव की पहचान रतनपुर, शताब्दीनगर निवासी दोविमल कुमार (50) के रूप में की। सूचना पर पत्नी राजकुमारी और बेटा कोमल मौके पर पहुंचे। बेटे ने बताया कि परिवार मूलरूप से कानपुर देहात के पातेपुर का है। घर में मां के साथ दो छोटे भाई भी हैं। पुलिस की पूछताछ में परिजन उनकी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पत्नी राजकुमारी ने बताया कि पति सरायमीता की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। शुक्रवार शाम घर से निकले थे। थाना प्रभारी पनकी मनोज भदौरिया ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें