फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिक्योरिटी गार्ड को पीटा, सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी के शताब्दीनगर मंदाकिनी भवन के सिक्योरिटी गार्ड को इलाकाई युवक ने शराब पीने से टोकने पर पीट दिया। युवक ने साथियों के साथ मिलकर गालीगलौज करते हुए ईंट और डंडे से उनकी पिटाई कर दी। पिटाई से राजकुमार का सिर फटने के साथ ही दांत टूट गए।मंदाकिनी भवन के सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उनके ड्यूटी स्थल पर कांशीराम काॅलोनी निवासी एक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब पी रहा था। उन्हें टोकने पर घटना अनजाम दी। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें