फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां, व्हाटसएप कॉल आने से हुईं सतर्क

Mon, 07 Aug 2023 09:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फोन कॉल से लेकर परिवार के आने, ठहरने, कागजात, वीजा, अखाड़ा से संबद्ध आदि सभी विषयों की जांच की गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी हिंदू परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में पाकिस्तान से संग्रामपुर आए दो हिंदू परिवारों की जांच-पड़ताल में सुरक्षा एजेंसियां लगी हैं। इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इनको चित्रकूट लाने वाले कमलेश पटेल के पास विदेश से फोन आने आने की बात बताई जा रही है। व्हाटसएप कॉल से विदेश में बातचीत हो रही है।

विज्ञापन

इससे जांच एजेंसियां चौकन्ना हो गई हैं। दिल्ली से आए कागजातों की जांच कर उच्चायुक्त को रिपोर्ट भेजी गई है। संग्रामपुर के पंचायत भवन में ठहराए गए पाकिस्तान के हिंदू परिवार से रविवार को लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) और स्पेशल इंटेलीजेंस यूनिट (एसआईयू) के साथ ही पुलिस की टीमों ने पूछताछ की।
इनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही। जांच टीमों ने इनको चित्रकूट लाने वाले कई अखाड़ों से संबद्ध कमलेश पटेल की संपत्ति से लेकर उसकी गतिविधियों की जांच की। उसके मोबाइल फोन पर दो दिनों से अंतरराष्ट्रीय कॉल आ रही हैं। कमलेश के परिजनों ने बताया कि दो बार पाकिस्तान से भी कॉल आई।

विज्ञापन

कहा गया कि- परिवारों को पाकिस्तान भेज दें
उससे कहा गया कि इस परिवार को छोड़कर पाकिस्तान भेज दें। कई अन्य अंतरराष्ट्रीय कॉल आई हैं। ये कॉल व्हाट्सएप होती हैं। इन कॉल्स की जानकारी भी एजेंसियां जुटा रही हैं। उधर दिल्ली से वीजा आदि संबंधी कागज रविवार को चित्रकूट पहुंचे, जिनका मिलान कराया गया है।

 उच्चायुक्त को भेजी गई है रिपोर्ट
अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फोन कॉल से लेकर परिवार के आने, ठहरने, कागजात, वीजा, अखाड़ा से संबद्ध आदि सभी विषयों की जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट लखनऊ और दिल्ली के उच्चायुक्त को भेजी गई है। वहां से निर्देश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संग्रामपुर गांव पहुंचे थे 15 लोग
जानकारी के अनुसार, जिले में पाकिस्तान के दो हिंदू परिवारों के 15 लोग शुक्रवार को जिले के संग्रामपुर गांव पहुंचे। स्वयंसेवी संस्था चलाने वाले के घर पाकिस्तानियों के ठहरे होने की जानकारी मिलते ही भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एलआईयू और पुलिस की टीमें गांव पहुंच गईं। घर की घेराबंदी कर पाकिस्तानियों से घंटों पूछताछ की।

दो माह पूर्व पाकिस्तान से भारत आए थे
कमलेश ने घर पर ही इनके रुकने का इंतजाम किया। पाकिस्तानियों के गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इससे गांव में हलचल मच गई। पाकिस्तान के कराची स्थित खैरपुर निवासी राकेश कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि बेरोजगारी और महंगाई के चलते लगभग दो माह पूर्व पाकिस्तान से भारत आए थे।
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही है सबका रिकॉर्ड
पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है। पाकिस्तानियों से किसी को मिलने नहीं दिया जाएगा। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पाकिस्तानियों के कागजात की जांच की जा रही है। सभी के बयान लिए जा रहे हैं। मामला पाकिस्तान से जुड़ा होने के कारण गहनता से जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। इनको लाने वाले का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें