फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरी करने का दूसरा इनामिया आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी में चोरी के बाद एक कार्यक्रम से वापस आए परिवार पर हमला कर फरार हो जाने के मामले में 25 हजार के इनामी जावेद उर्फ जुगनू को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब एक माह पहले घर से चोरी कर भाग रहे शातिर के साथी को परिवार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। पनकी स्वराजनगर निवासी दिलीप पाल 27 दिसंबर को मोहल्ले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार के साथ देर रात घर लौटे तो उन्हें घर का मुख्य गेट खुला मिला। अंदर जाने लगे तो दो युवकों ने उन पर लोहे की राॅड से हमला कर भागने का प्रयास किया। परिवार की मदद से विजयनगर निवासी आरोपी मनोज अरोड़ा को पकड़ कर लिया। साथी एक बैग के साथ भाग निकला था। शनिवार को पुलिस ने चमनगंज के घुसियाना निवासी शातिर अपराधी जावेद उर्फ जुगनू को करीब 10 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि जावेद के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से छूट कर आया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें