फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइस्टचर्च कॉलेज की दूसरी मेरिट जारी, 19 तक लेना होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। क्राइस्टचर्च कॉलेज में बीए और बीएससी की दूसरी मेरिट घोषित हो गई। दूसरी मेरिट सूची में दाखिला पाए छात्र छात्राएं 19 अगस्त तक दाखिल ले सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने शुक्रवार को बीए और बीएससी की दूसरी मेरिट सूची जारी की। कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि बीए में सामान्य कैटेगरी की मेरिट 68 फीसदी गई है। वहीं बीएससी-गणित की जनरल कैटेगरी की मेरिट 70 फीसदी और बीएससी-बॉयो की जनरल कैटेगरी की मेरिट 60 फीसदी गई है। मेरिट सूची के अनुसार चयनित छात्र-छात्राएं 19 अगस्त तक शुल्क जमा कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके बाद रिक्त सीटों के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें