फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: रातभर नदी में होती रही महिला की तलाश, सुबह घर पर ही सोई मिली, पति से हुआ था विवाद, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 13 Aug 2023 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: थाना अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया शनिवार पांच बजे सुबह ग्राम प्रधान ने बताया संगीता घर पर सो रही है। बाबूराम भी नदी के किनारे से घर न जाकर बड़ा खेड़ा गांव चला गया। संगीता कहीं छुपी बैठी रही और घर में आराम से जाकर सो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के दरियापुर बांगर गांव के बाबूराम शनिवार रात पत्नी संगीता के साथ घर पर थे। बाबूराम और संगीता के कोई संतान नहीं है। सब्जी काटने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। बाबूराम का मकान नदी के किनारे स्थित है। गुस्से में संगीता पांडू नदी में कूद कर जान देने को कहकर घर से निकल पड़ी।

विज्ञापन

बाबूराम ने सोचा गुस्से में है और अभी लौट कर आ जाएगी। इसके बाद जब नहीं लौटी, तो पड़ोसियों को बताया और नदी में संगीता की तलाश करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। चार घंटे तक पुलिस ग्रामीणों के साथ खोजबीन में लगी रही। बाबूराम संगीता के न मिलने से घबरा गया। पत्नी के डूब जाने से पुलिस उसे पकड़ ले कर ले जाएगी।
इसी डर से बाबूराम भी नदी के किनारे से घर न जाकर बड़ा खेड़ा गांव चला गया। संगीता कहीं छुपी बैठी रही और घर में आराम से जाकर सो गई। थाना अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया शनिवार पांच बजे सुबह ग्राम प्रधान ने बताया संगीता घर पर सो रही है। मामले में दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें