कानपुर। मेफेड्रोन तस्करी के मामले में पुलिस को मुंबई के खैय्याम के अलावा कानपुर निवासी अरबाज कट्टा और दानिश की भी सरगर्मी से तलाश है। पुलिस का कहना है कि अरबाज बाबूपुरवा निवासी है। इलाके से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। घर वाले अरबाज के बारे में कुछ बताने से इन्कार कर रहे हैं। अरबाज के तार गिरफ्तार किए गए रिजवान से जुड़े हैं। वह मेफेड्रोन लेकर अक्सर आसपास के जिलों में लेकर जाता था। सूत्रों के अनुसार अरबाज और दानिश दोनों साथ में जालौन भी आते-जाते थे। (ब्यूरो)