कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गोशाला में अभियान के तहत सफाई करा रहे सफाई पर्यवेक्षक का स्कूटी सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। संजयगांधी नगर निवासी सफाई पर्यवेक्षक सनी कुमार गुरुवार सुबह सफाई अभियान की शुरुआत करा रहे थे। गोशाला स्थित नारायण पेट्रोल पंप के सामने अधिकारी का फोन आने पर पर्यवेक्षक फोन निकालकर बात करने लगे। पीछे से आए स्कूटी सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर वारदात को अंजाम दिया। पर्यवेक्षक ने कर्मचारियों के साथ काफी दूर तक पीछा किया लेकिन आरोपी भाग निकले। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद