जालौन के टाउन हॉल मैदान पर बहुजन समाज पार्टी की जनसभा के दौरान राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सपा पर जोरदार हमला बोला। मिश्रा ने सपा को भ्रष्ट और दहशत फैलाने वाली सरकार कहा। मिश्रा ने कहा कि जब-जब सपा की सरकार आती है यूपी में तब-तब दहशत का माहौल होता है। अब तक सैकड़ों दंगे सपा सरकार में हो चुके हैं। समाजवादी पार्टी अपराधियों और दहशत फैलाने वालों की पार्टी है। इसे उखाड़ फेंकने होगा। बसपा में ही यूपीवालों की हित सुरक्षित है।