फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से लूट के विरोध में बाजार बंद

Wed, 08 Jun 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते सराफा व्यापारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। चकेरी चौकी के पास लाल बंगला के सराफा कारोबारी विक्रम सिंह से हुई 22 लाख रुपये की लूट से गुस्साए कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन के लोगों ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान हरजेंदर नगर और लाल बंगला के सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। धरने में विधायक सतीश महाना भी मौजूद रहे।  पीड़ित सराफ के शोरूम के सामने दिए गए धरने में महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश में सराफा कारोबारियों के साथ लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। यहां की पुलिस मंत्री की भैंस 24 घंटे में ढूंढ लेती है, लेकिन व्यापारियों के साथ हुई वारदात का खुलासा नहीं कर पाती। महामंत्री पंकज अरोरा ने कहा कि ज्वैलर के साथ हुई वारदात का जल्द खुलासा न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। हरजेंदर नगर व्यापार मंडल के सुशील गुप्ता ने कहा कि सपा सरकार में व्यापारी महफूज नहीं हैं। 48 घंटे में वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो नई रणनीत बनाई जाएगी। धरने में मुकुल वर्मा, राजेश वर्मा, राजीव अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद केसरवानी, महेश वर्मा, अजय तिवारी, प्रमोद शर्मा रमाकांत, सूर्य स्वर्णकार, मनीष वर्मा, अमित स्वर्णकार सहित पूर्वी सराफा कमेटी रायपुरवा एसोसिएशन सहित महानगर सराफा एसोसिएशन की कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें