कानपुर। शिवकटरा निवासी राजू (50) रामादेवी स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सफाईकर्मी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी रंजीता, बेटी कोमल, तनु, पायल व बेटा विशाल है। परिजन ने बताया कि शाम को हॉस्पिटल से निकलने के बाद वह शिवकटरा मोड़ पर पहुंचे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह वहीं पर अचेत हो गए। पुलिस ने उन्हें कांशीराम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने लिखित में लेकर शव उनके सुपुर्द कर दिया। (संवाद)