फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 30 को शहर में आएगी समरसता संकल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा की ओर से समरसता संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत 25 नवंबर को सहारनपुर से होगी। इसके 30 नवंबर को कानपुर पहुंचने की संभावना है। तीन दिसंबर को वाराणसी में यात्रा का समापन होगा। कानपुर समेत प्रदेश के नौ प्रमुख स्थानों पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा दक्षिण जिला कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने की। उन्होंने कहा कि संत रविदास की जयंती पर यात्रा के माध्यम से उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटने की अपील की। बैठक में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, संजीव बेरी, एलबी सिंह पटेल, दिवाकर स्वामी, पवन दीक्षित, वंदना गुप्ता, मधु तिवारी और तेज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें