कानपुर। चकेरी के गदियाना निवासी मो. नवाब ने पुलिस को बताया कि वह जाजमऊ के केडीए चौराहा स्थित बीयर की कंपोजिट शाॅप में सेल्समैन हैं। बीते शुक्रवार की रात वह दुकान पर बिक्री कर रहे थे। जाजमऊ निवासी विशाल पहाड़ी, दीपक पहाड़ी, मोहित और उद्दा दुकान पर आए। उनसे बीयर के रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद में गालीगलौज की। विरोध में आरोपियों ने पीट दिया। सिर में चोट आई। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)