फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: कुंभा मंदिर के पास मिला साधु का शव, परिजन बोले- मानसिक अस्वस्थ था, बीमारी से मौत होना मान रही पुलिस

Thu, 03 Aug 2023 07:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Crime: पैलानी थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी और कमजोरी के कारण मौत होना पाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के कुंभा बाबा मंदिर के पास साधु का शव मिला। परिजनों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है। फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह (48) का शव गुरुवार को सुबह नौ बजे पैलानी थाना क्षेत्र के कुंभा बाबा मंदिर के पास पड़ा मिला।

विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे छोटे भाई उपेंद्र सिंह ने बताया कि 15 साल पहले वे घर से चले गए थे। उनकी शादी हुई थी, लेकिन शादी के छह महीने बाद पत्नी छोड़कर चली गई थी। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। बीमारी की वजह से कमजोर भी हो गए थे। चार भाइयों में बड़े थे।
घूम फिर कर साधु का जीवन जी रहे थे। घर में मां पदमावती हैं। पिता की वर्ष 2012 में मृत्यु हो चुकी है। पैलानी थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी और कमजोरी के कारण मौत होना पाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें