फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: निवेश के नाम पर बुजुर्ग के 51 लाख रुपये हड़पे, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 09 Mar 2024 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में बुजुर्ग को दो प्रसिद्ध कंपनियों में रुपये निवेश कराने का झांसा देकर 51 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नजीराबाद इलाके में पारिवारिक संबंधों का फायदा उठाकर एक फाइनेंस कंपनी के संचालक ने बुजुर्ग से निवेश के नाम पर 51 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाज ने बुजुर्ग को दो कंपनियों में रुपये निवेश किए जाने के फर्जी कागज भी दे दिए। सीपी के आदेश पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


कौशलपुरी निवासी रिचा ने बताया कि उनके पिता स्व. रमाकांत शर्मा की रावतपुर के शिवा अपार्टमेंट निवासी सुशील धवन व उनके पिता से दोस्ती थी। सुशील और उसके पिता चौधरी फाइनेंस कंपनी के संचालक हैं। सुशील, उसके पिता व उसकी पत्नी अंजनी ने पिता को विश्वास में लेकर प्रसिद्ध कंपनी में निवेश कराने का झांसा देकर 51 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद तीनों ने रमाकांत को दो नामचीन कंपनी में धन निवेश करने के फर्जी कागज दे दिए। तीनों ने पिता से कहा कि पूरा पैसा वर्ष 2023 के जनवरी व अगस्त माह में मिल जाएगा।
विज्ञापन

रिचा के मुताबिक समयावधि पूरी होने पर उनके पति निशांत सिंह रुपये लेने के लिए सुशील के कार्यालय पहुंचे तो उनको टरका दिया गया। इसके बाद उन्होंने दोनों कंपनियों के कार्यालय से जानकारी की तो फर्जीवाड़े का पता चला। रिचा ने बताया कि वह 10 अक्टूबर 23 को सुशील व पवन के कौशलपुरी स्थित कार्यालय गई और धोखाधड़ी करने की बात कही। इस पर भड़के सुशील ने साथी मयंक तिवारी व तीन अन्य अज्ञात लोगों के साथ उनसे अभद्रता की। गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।नजीराबाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की तब रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें