फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर 10 हजार हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी के टिकरा गांव में एक महिला ने कथित पत्रकार पर बिजली का कनेक्शन दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगा गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। टिकरा निवासी नेहा कच्चे मकान में रहती है। महिला के अनुसार खुद को वरिष्ठ पत्रकार बताने वाले रामपाल शर्मा ने 20 हजार रुपये में मीटर लगवाने का दावा किया था। उसने केस्को के एक कर्मचारी से भी मिलवाया था। इस पर उन्होंने 10 हजार रुपये दे दिए लेकिन तीन महीने बाद भी मीटर नहीं लगा। रुपये मांगने रामपाल ने अभद्रता की। गुजैनी थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें