इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गौरपुर रोड पर बाइक सवार आरपीएफ जवान राजेश यादव (47) निवासी ग्राम कुटैया थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जवान मौत हो गई। जवान वर्तमान समय में आरपीएफ में भिंड मध्य प्रदेश में नियुक्त थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे में आरपीएफ जवान की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।