फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशन अली बना रोशन लाल: पहले आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी, फिर गांव पहुंचकर किया निकाह, जानिए क्या है मामला

Fri, 07 Jul 2023 02:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Crime: सुरसा थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसको लेकर काफी विवाद हो रहा है। दरअसल, क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम युवक ने दिल्ली में हिंदू युवती से हिंदू धर्म अपनाकर शादी कर ली। इसके बाद गांव लौटकर निकाह किया।
विज्ञापन
निकाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र में एक गांव के रोशन अली ने रोशन लाल बनकर हिंदू युवती से दिल्ली के एक आर्य समाज मंदिर में शादी की। इसके बाद युवती को गांव लेकर आया और उसी से गांव में निकाह कर लिया। मामले में जब विवाद बढ़ा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची और मामले में पूछताछ शुरू की है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के उमरापुर मजरा रामपुर निवासी रोशन अली पुत्र नसरुद्दीन दिल्ली में रहकर बस स्टैंड के पास बने मंदिर के पास फूल माला बेचने का काम करता था।
इस दौरान उसने रोशन अली से रोशनलाल बनकर हिंदू युवती से शादी कर ली और हिंदू धर्म अपना लिया। आर्य समाज मंदिर, दिल्ली में दोनों की शादी हुई। इसके  कुछ समय बाद रोशन लाल बनकर जब वह अपने गांव आया, तो उसे फिर से मुस्लिम धर्म में वापसी करनी पड़ी।

विज्ञापन

मुस्लिम धर्म अपनाकर की शादी
उसने उसी युवती के साथ मुस्लिम धर्म अपनाते हुए निकाह कर लिया। जब इसकी सूचना बजरंग दल को लगी, तो मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की शिकायत सुरसा पुलिस से की। इस शिकायत पर पुलिस ने दोनों को थाने पर बुला लिया। मामले को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

परिवार और पत्नी दोनों को नहीं चाहता छोड़ना
अब बड़ा सवाल यह है कि रोशन अली ने जब हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी, तो निकाह किस लिए किया गया। इस पर उसका कहना है कि वह अपने परिवार और अपनी पत्नी दोनों को नहीं छोड़ना चाहता। मामले में विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह ने कहा कि जो भी दोषी है, उस पर कार्यवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें