फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा टला: सरकारी आवास की छत गिरी, परिवार सहित रहते हैं तीन कर्मचारी, 50 हजार का नुकसान

Thu, 22 Sep 2022 05:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

जिले में हो रही तेज बारिश हादसों को सबब बन गई है। ताजा मामला, नगरपालिका आवासीय भवनों का है, जहां दो मंजिला भवनों में एक आवास की छत भरभराकर ढह गई। इनमें तीन कर्मचारी परिवार सहित रहते थे।
विज्ञापन
नगरपालिका आवास की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद नगर पालिका में ईओ दफ्तर के सामने बने दो मंजिला भवन में एक आवास की छत भर-भराकर गिर गई। इससे कर्मचारी की पुत्रवधू बाल-बाल बच गई। वहीं, 50 हजार का घरेलू सामान टूट गया। आवासों में तीन परिवार रहते हैं।

विज्ञापन

पालिका दफ्तर के सामने चार आवास बने हैं। एक आवास में सर्वेयर रूपम अग्निहोत्री परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह छह बजे पुत्रवधू प्रतिज्ञा एक कमरे में बनी रसोई में चाय बनाने गई। तभी तेज आवाज के साथ कमरे की छत भरभरा कर गिर पड़ी। प्रतिज्ञा ने भागकर जान बचाई। तभी पैर में एक ईंट लग गई।
इससे वह चुटहिल हो गई। दूसरे कमरे में मौजूद रूपम, पत्नी कुसुम, मां राजबेटी, पुत्र अमन और पौता प्रखर व हर्षित भाग कर बाहर निकले। छत गिरने से फ्रिज, मेज, कुर्सियां  आदि सामान टूट गया। रूपम ने बताया कि पहली मंजिल की छत गिरने के बाद भूतल की छत गिरी।

विज्ञापन

35 साल पहले बने आवास, दो अन्य परिवार परेशान
पालिका ने 35 साल पहले चार आवास बनवाए थे। एक में रूपम अग्निहोत्री और अन्य दो में सफाई कर्मी नंदकिशोर व मोहर्रर राघवेंद्र दीक्षित रहते हैं। जर्जर होने से एक आवास खाली है। अन्य आवासों में रह रहे दो लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन

दो माह पहले मौखिक रूप से आवास खाली करने को कह दिया था। गुरुवार को लिखित पत्र रिसीव करवा दिया गया है। आवास काफी जर्जर हैं और बारिश में कभी भी हादसा हो सकता है।  -रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें