फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनिल सरकार हत्याकांड : सुनवाई अब छह को

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चर्चित रोनिल सरकार हत्याकांड से संबंधित मुकदमे में विवेचक से जिरह अब छह अगस्त को होगी। अपर जिला जज प्रथम सपना त्रिपाठी की अदालत में सातवें गवाह के रूप में मुख्य विवेचक अंजन कुमार सिंह के बयान दर्ज हुए हैं। बुधवार को उनसे जिरह होनी थी लेकिन गवाह कोर्ट नही पहुंचे जिस कारण अगली तारीख लग गई। श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी संजय सरकार के 18 वर्षीय बेटे रोनिल की 31 अक्तूबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। शव चंदारी रेलवे पटरी के पास जंगल से मिला था। चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अभियुक्त विकास यादव, ईशू यादव और साहिल यादव के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें