सर्विलांस टीम ने विश्लेषण शुरू किया, तो विकास का नंबर घटनास्थल पर वारदात के दिन सक्रिय मिला। इससे विकास पर शक गहरा गया। करीब दो सप्ताह पहले उसको पुलिस ने उठाया था, लेकिन उसने मुंह नहीं खोला था। पुलिस के पास कोई खास साक्ष्य भी नहीं था।
तब कुछ दिन पहले पुलिस ने हैदराबाद से साइबर एक्सपर्ट की टीम बुलाई। टीम ने छात्रा व विकास के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट रिकवर की। इसमें हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य कैद थे। जब वह सामने आए तो फिर पुलिस ने विकास पर सख्ती की। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस छात्रा की भूमिका की भी जांच कर रही है।
छात्रा ने लिखा...रोनिल नहीं मिल रहा, विकास ने जाहिर की खुशी
छात्रा रोनिल के घर से कुछ दूरी पर ही रहती है। 31 अक्तूबर की शाम उसको भी पता चल गया था कि रोनिल लापता है। तब वह भी परेशान थी। इसकी जानकारी उसने विकास को व्हाट्सएप मैसेज पर दी। जिसमें उसने लिखा कि रोनिल गायब हो गया है, वह कहीं नहीं मिल रहा है।
इसके रिप्लाई में विकास ने स्माइल की इमोजी बनाकर भेजी थी। छात्रा एक बार तो चकित हुई थी, लेकिन उसको लगा कि चूंकि विकास, रोनिल से चिढ़ता था। शायद इसलिए उसने ऐसा रिप्लाई किया है। पुलिस को ऐसी कई अहम चैट मिली। इससे शक यकीन में बदलता चला गया।
आशंका...और भी लोग हैं शामिल
विकास अभी तक अपनी ही भूमिका हत्याकांड में कबूली है, लेकिन पुलिस व पीड़ित परिजनों का कहना है कि अकेले किसी की हत्या करना आसान नहीं होता है। आशंका है कि इसमें एक से अधिक लोग शामिल रहे होंगे। इसलिए पुलिस और तहकीकात कर रही है। विकास से इस संबंध में पूछताछ जारी है।
बहुत ही जद्दोजहद के बाद खुलासे तक पहुंची पुलिस
- सवा महीने बाद वारदात का खुलासा हो सका।
- थाने की टीम ने तफ्तीश की।
- क्राइम ब्रांच को लगाया गया।
- एक सप्ताह पहले ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर की विशेष टीम ने तफ्तीश शुरू की थी।