फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: कारोबारी को गोली मारकर सात लाख की लूट, सोना-चांदी और नगदी लेकर बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 16 May 2023 12:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद में सराफा कारोबारी को गोली मार सात लाख की लूट को अंजाम दिया गया है। बाइक सवार बदमाश सोने-चांदी व नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
व्यापारी से जानकारी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद में मंगलवार सुबह सराफा कारोबारी को बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद बाइक सवार बदमाश सात लाख का माल लूटकर फरार हो गए। घायल कारोबारी को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

घटना में कारोबारी के दाहिने हाथ में गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, बिंदकी कस्बा के मीरखपुर का रहने वाले सराफ सुनील सोनी की जाफराबाद में दुकान है। वह सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे थे। 
तभी तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाश भी उनके पीछे पहुंचे। दुकान खोलते समय बदमाशों ने पहले सराफ पर मिर्च पाउडर झोंक बैग छीनने का प्रयास किया। असफल होने पर गोली मार कर सोने-चांदी व नगदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी को परिजन कानपुर ले गए
सराफा के मुताबिक पांच किलो चांदी, 50 ग्राम सोने के अलावा सोने की पांच अंगूठी, 15 हजार नगदी बैग में थी। करीब माल सात लाख का है। मौके पर एसपी राजेश कुमार सिंह जांच करने पहुंचे हैं। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया घायल सराफ को गोली हाथ पर लगी है। उन्हें परिजन कानपुर ले गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें