कानपुर। रोडवेज के संविदाकर्मी ने रंजिश में पीटकर लूटने का आरोप लगाते हुए बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चमनगंज निवासी मो. मुफीद खान ने बताया कि अनवरगंज निवासी वसीम खान, शफीक, अहमद शफीक व अन्य के साथ मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर आरोपी रंजिश मानते हैं। बीती 22 अगस्त की रात करीब 11 बजे झकरकटी में बस खड़ी कर घर जाने के दौरान आरोपियों ने रास्ते में घात लगाकर हमला कर दिया। कंडक्टर से उधार लिए गए 5000 रुपये और मोबाइल भी छीन लिया। धमकाते हुए भाग निकले। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। (संवाद)