पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार
गुरुवार दोपहर औरैया में तेज रफ़्तार रोडवेज़ बस ने युवक को रौंद दिया। यह दुर्घटना देख पब्लिक भड़क गई। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा काटा और बस में तोड़फोड़-आगजनी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली के जमाल शाह रोड पर हुई इस घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।