दादानगर में हवन पूजन करते विधायक।
- फोटो : संगठन
कानपुर। दादानगर की कबीरनगर मलिन बस्ती की सड़क 35 साल बाद अब बनाई जाएगी। रविवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने 36.21 लाख रुपये से बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास किया। ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। 1200 की आबादी वाली कबीरनगर बस्ती की कच्ची सड़क पर पानी भरा रहता है। बारिश होने पर एक से दो फीट तक पानी भरने के साथ ही तमाम घरों में भी पानी घुस जाता है। शिलान्यास के दौरान पार्षद नीरज रक्सेल, पूर्व पार्षद जगदीश यादव, विजय पटेल, दीपक शुक्ला, अजय राय, पप्पू पासवान, राजू मौर्य, मंजू देवी गौड़, वृंदावती, कुसुम देवी आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)