यूपी के चित्रकूट जिले में रविवार को मुख्यालय से मरीजों की स्क्रीनिंग कर लौट रहे डॉ. शैलेन्द्र सिंह प्रभारी अधीक्षक समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रामनगर की कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इसके बाद पुलिया से टकराकर गड्ढे में जा गिरी।
यह घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास की है। घटना में डॉ. शैलेन्द्र बाल-बाल बच गए। उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।