फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में तीन की मौत, एक घायल

Wed, 14 Sep 2022 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले के गंगा घाट कोतवाली इलाके के ट्रांस गंगा सिटी के पास देर रात ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। चारों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। यहां तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गंगा घाट कोतवाली इलाके के ट्रांस गंगा सिटी के पास देर रात ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। चारों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। यहां तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक कब्जे में लिया है। ट्रक में आहार लदा है। सभी मृतक कानपुर के बिठूर के रहने वाले हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें