यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पुरवा मार्ग पर लोडर से टकराने के बाद प्राइवेट मिनी बस पलट गई। हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
सभी घायलों को बिछिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है। चार यात्रियों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है।