कानपुर के महराजपुर हाईवे पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां समेत दुधमुंहे बेटे की मौत हो गयी। दर्दनाक हादसा देख हर कोई सहम गया। जानकारी के अनुसार इस घटना में बाइक चला रहा महिला का भाई भी गम्भीर रूप से घायल है। राहगीरों ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।