यूपी के कन्नौज जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बेला रोड पर उमर्दा के पास ट्रक की टक्कर से बोलेरो पलट गई। इस सड़क हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गयी है। जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार लोग औरैया जिले में एक तिलक समारोह में शामिल होकर कन्नौज के तिर्वा लौट रहे थे।