फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

Mon, 27 Mar 2023 12:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने चौधरी धर्मकाटा के निकट बाइक सवार तीन दोस्तो को रौंद दिया। हादसे में दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। कस्बा के मो. मुन्शीगंज निवासी अमन (18) पुत्र जगदीश वाल्मीक, दिलीप (16) पुत्र दिनेश और नीरज (18) पुत्र शिवकुमार रात नौ बजे एक ही बाइक से सांडी तिराहा किसी काम से गए थे।

विज्ञापन


रविवार की देर रात तीनों वापस लौट रहे थे। बीच मण्डी के निकट स्थित धर्मकाटा के करीब अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद डाला। जिसमें अमन और दिलीप की मैके पर ही मौत हो गयी। वहीं नीरज का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि तीनों शराब के नशे में थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें