फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, गंगा स्नान कर लौट रहे थे

Mon, 22 Jul 2019 12:40 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के हरदोई जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेेत्र में मातम छा गया।

विज्ञापन


यह घटना संडीला कासिमपुर थाना क्षेत्र के मेढवा पुलिया के पास की है। यहां तीन युवक मल्लावां के बरियाघाट पर गंगा स्नान करने के बाद कांवड़ लेकर सुनासीरनाथ मंदिर गए थे। कांवड़ चढ़ाने के बाद शटरिंग के काम से जा रहे थे। तभी रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

घटना में घटना में बाइक सवार विनोद (16) पुत्र रामचंद्र निवासी माहमऊ कोतवाली संडीला, सर्वेश ( 20) पुत्र राजकुमार निवासी मोहद्दीनपुर मल्लावां और दीपक (22) पुत्र रामकुमार निवासी छावन थाना अतरौली की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें