ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर जिले में शनिवार सुबह मौरंग लादकर जा रहे ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
कोतवाली के रामसारी गांव निवासी आशीष शुक्ला (20) घाटमपुर कस्बे के एक निजी स्कूल में चपरासी है। शनिवार की सुबह वह साइकिल से प्रिंसिपल के घर स्कूल की चाभी लेने जा रहा था।
जैसे ही रोडवेज बस स्टेशन के सामने पहुंचा तभी ट्रक की चपेट में आ गया।