फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: ट्रक की टक्कर से खाई में पलटी टेंपो, मची चीख-पुकार, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 05 Mar 2020 11:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर में गुरुवार को सड़क हादसा हुआ। यहां बेकाबू ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपो सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसर सभी लोग नोबस्ता आवास विकास में एसडीएम अस्पताल में लगे कैम्प में आंखों की जांच कराने जा रहे थे। तभी पतारा क्षेत्र के टेनापुर मोड़ के पास टेंपो में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो खाई में जा पलटी।

घायलों में टेंपो चालक बब्लू, गोपाल कृष्ण, गुरुदत्त प्रसाद, जयराम, अनिरूद्ध प्रसाद, रामकली, गीता, सुनीता शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद गोपाल कृष्ण, बब्लू, सुनात, रामकली और जयराम को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें