फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घाटमपुर में बाइक सवार बैंक मैनेजर पिता व पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Wed, 21 Oct 2020 01:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर में कोतवाली क्षेत्र के राहा गांव के पास एक वाहन ने बाइक सवार बैंक मैनेजर पिता और पुत्र को टक्कर मार दी और भागने के प्रयास में दोनों को कुचल दिया। पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इटावा के गुरविया टोल चौराहा नाला पार निवासी अनिल कुमार वर्मा (40) पुत्र मेवालाल कोआपरेटिव बैंक इटावा में मैनेजर थे।

बुधवार को बाइक से पुत्र गौरव पटेल उर्फ पारस (18) के साथ जनपद फतेहपुर की बिंदकी तहसील के गांव उरदौली में एक पारिवारिक समारोह में जाने को निकले थे। जाजपुर चौकी क्षेत्र के राहा गांव के समीप मूसानगर रोड पर एक ढाबा के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और पिता-पुत्र को रौंदता हुआ निकल गया।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जाजपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें