फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: कार-पिकअप भिड़ीं, कामाख्या के महंत समेत दो की मौत, एक घायल

Sun, 16 Jun 2024 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रूखाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार व पिकअप की भिड़ंत में कामाख्या के महंत समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन
फर्रूखाबाद में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा-बरेली हाईवे पर कार और पिकअप की भिड़ंत हो गई। कार चालक व शिष्य सहित कामाख्या के महंत बब्बा गुरु घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने महंत और चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार में सवार शिष्य की हालत गंभीर है। शनिवार देर रात श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महंत व कामाख्या के प्रसिद्ध संत मनोज भारती उर्फ बब्बा गुरु (86) पांचाल घाट स्थित आश्रम से कामाख्या मंदिर के लिए कार से निकले थे।

विज्ञापन


कार जब राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गांधी के पास पहुंची, उसी समय बरेली की ओर से आ रही पिकअप से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार सवार महंत व उनके चालक फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोलेपुर निवासी मोती उर्फ रिंकू (35) को बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Trending Videos

इस दौरान पिकअप का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने बब्बा गुरु के साथ ही मोती को मृत घोषित कर दिया। शिष्य कृष्णा भारती का उपचार शुरू किया। कृष्णा भारती की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर बब्बा गुरु के शिष्यों का अस्पताल में आना शुरू हो गया है। गुतासी निवासी संजीव दुबे ने बताया कि वह बब्बा को रात नौ बजे पांचाल घाट आश्रम पर छोड़कर घर गए थे। बब्बा हरदोई के रास्ते लखनऊ होते हुए गुवाहाटी जाने की बात कह रहे थे। अचानक हुए हादसे से सभी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें