फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी कार, एक की मौत, पांच घायल, मची चीख-पुकार

Sat, 13 Aug 2022 11:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में सड़क हादसा हुआ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गोवंश को बचाने में एक कार बैरिकेडिंग तोड़कर बरेली-इटावा हाईवे पर नीचे गिर पड़ी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे से गिरकर क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। अयोध्या से मथुरा जा रहे परिवार की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गोवंश को बचाने में बैरिकेडिंग तोड़कर बरेली-इटावा हाईवे पर नीचे गिर पड़ी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


ईशान देव मिश्रा (34) पुत्र भूप नरायण निवासी अयोध्या कार से रिश्तेदार पूजा तिवारी (34) पत्नी अभिषेक तिवारी और उनके तीन बच्चों अक्षत (12), अमोक देव तिवारी (14), नमन (11) व एक अन्य रिश्तेदार रोशन लाल पुत्र रामदेव गोस्वामी के साथ शुक्रवार को अयोध्या से निकले थे।

वह मथुरा जाने के लिए लखनऊ से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे चढ़ गए थे। रास्ते में चौबिया थाना क्षेत्र के 113.6 किलोमीटर पर रात करीब सवा 11 बजे अचानक कार के सामने तीन गोवंश आ जाने की वजह से कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए बरेली-इटावा हाईवे पर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में ईशान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी सभी लोग घायल हो गए। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। सूचना पर रात में ही एसएसपी जयप्रकाश सिंह और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। कार को क्रेन से उठवाकर टिमरुआ कट के पास खड़ा करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें