इटावा जिले में नेशनल हाईवे पर बढ़पुरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 वर्ष की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।