फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बोलेरो भिड़ी, चार लोग जख्मी

Sun, 02 Aug 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव के पास शनिवार की रात ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने चारों को अस्पताल पहुंचाया। इधर, टक्कर मारने वाले ट्राला और ट्रक के चालक मौके से वाहन को छोड़कर फरार हो गए। शनिवार को सिंगरसीपुर गांव निवासी जयवीर, बृजेश, संगम और डोगर बोलेरो से जा रहे थे। इस बीच फत्तेहपुर गांव के पास अचानक ट्राला ने बोलेरो में पीछे टक्कर मारी। बोलेरो सामने से ट्रक में जा भिड़ी। इस हादसे में चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें