फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नदियों के डूब क्षेत्र को किया जाए अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा समग्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने प्रवास के दूसरे दिन बिठूर ब्रह्मावर्त में दर्शन-पूजन के बाद नदी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को आवास, भोजन और राशन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सुबह मां सीता-लवकुश आश्रम में दर्शन के बाद उन्होंने आचार्य कालीचरण दीक्षित, गंगा सेविका राधा, हनुमान पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद पनकी पांडु नदी स्थित कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय सहायक नदी प्रमुख राजेश कुमार के साथ केशव माधव पाठशाला का निरीक्षण किया। वरुण विहार, बर्रा-8 और पांडु नदी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों से भी उन्होंने बातचीत की। राजेश कुमार ने कहा कि नदियों के अतिक्रमण और डूब क्षेत्र में निर्माण पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, आयुक्त और डीएम से डूब क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्रवाई का आग्रह किया। मौके पर मनमोहन सिंह, केशू पासवान, प्रभा देवी, माधो देवी, संतोष जायसवाल, क्षमा, बृजेश शुक्ला, अर्जुन विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश, रामशंकर तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें