फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीसीओएस की पहचान न होने से शुगर का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल व जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्वरूपनगर स्थित विद्या मंदिर स्कूल में पीसीओएस जागरूकता शिविर लगाया गया। यहां किशोरियों और महिलाओं में होने वाले पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) के कारण और निवारण की जानकारी दी गई। डॉ. शीला चित्रांशी ने बताया कि देश में लगभग 10 से 20 प्रतिशत महिलाएं और किशोरियां पीसीओएस से पीड़ित हैं। इनमें से लगभग 50 प्रतिशत मामलों में शुरुआती लक्षणों की पहचान न होने के कारण युवतियों को भविष्य में गर्भधारण संबंधित जटिलताओं जैसे बांझपन, टाइप-2 डाइबिटीज और मोटापे जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा द्विवेदी और डॉ. रोली श्रीवास्तव ने वजन बढ़ना, चेहरे पर मुंहासे, अनचाहे बाल, बालों का झड़ना और अनियमित माहवारी जैसे लक्षणों के बारे में बताया। यहां निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें