इटावा। पहले फिटनेस कराने को लेकर एक व्यक्ति और आरआई से बीच बहस हो गई। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पहले फिटनेस करने की बात कह रहा। आरआई ने नंबर से फिटनेस चेक करने की बात कह रहे। इसको लेकर आरआई व उसमें खूब बहस हुई। वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। उधर, आरआई ने बताया कि बृहस्पतिवार को परिवहन कार्यालय की ओर से जारी की गई सूची के हिसाब से वाहनों की फिटनेस चेक कर रहे थे। नंबर से फिटनेस चेक कराने की बात कही थी। इस वह व्यक्ति नाराज होने लगा। नियम के तहत फिटनेस चेक की जाएगी। (संवाद)